हाइलाइट्स:
- वर्ष 2020 के लिए जारी हुई इंडिया स्किल्स रिपोर्ट
- देश के 50 फीसदी ग्रेजुएट भी नौकरी के काबिल नहीं
- आम धारणा के विपरीत बीई/बीटेक करने वाले हैं सबसे योग्य
यह इंडिया स्किल्स रिपोर्ट (ISR) का आठवां संस्करण है। इसके अनुसार भारत के सिर्फ 45.9 फीसदी ग्रेजुएट ही नौकरी पाने के लायक हैं। यह आंकड़ा बीते तीन साल में सबसे कम है। वर्ष 2020 में यह प्रतिशत 46.21 और 2019 में 47.38 था।
किस राज्य के ग्रेजुएट सबसे टैलेंटेड (State wise employability in India)
आईएसआर 2021 के अनुसार जिन राज्यों के ग्रेजुएट्स सबसे ज्यादा नौकरी योग्य पाए गए, वे हैं – महाराष्ट्र (Maharashtra), तमिलनाडु (Tamil Nadu), उत्तर प्रदेश (UP) और कर्नाटक (Karnataka)। वहीं शहरों के मामले में जो टॉप पर हैं, वे हैं – हैदराबाद, बंगलुरू और पुणे। इस साल मुंबई टॉप 10 शहरों की सूची से भी बाहर है।
कौन सा कोर्स टॉप पर, कौन सबसे नीचे (Most employable courses in India)
इस रिपोर्ट में ऐसे 09 यूजी कोर्सेस (Top Bachelor Degree Courses) के नाम बताए गए हैं, जो भारत में सबसे लोकप्रिय हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि इन कोर्सेस की पढ़ाई करने वाले कितने युवा रोजगार के योग्य हैं। 2015 से अब तक किस साल किस कोर्स की क्या परफॉर्मेंस रही है। पूरी लिस्ट नीचे देखें..
*सभी आंकड़े प्रतिशत (%) में दिए गए हैं
कोर्स का नाम | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 |
बीई / बीटेक (BE / BTech) | 54 | 52.58 | 50.69 | 51.52 | 57.09 | 49 | 46.82 |
एमबीए (MBA) | 43.99 | 44.56 | 42.28 | 39.4 | 36.44 | 54 | 46.59 |
बीए (BA) | 29.82 | 27.11 | 35.66 | 35.66 | 29.3 | 48 | 42.72 |
बीकॉम (BCom) | 26.45 | 20.58 | 37.98 | 33.93 | 30.06 | 47 | 40.3 |
बीफार्मा (BPharma) | 56 | 40.62 | 42.30 | 47.78 | 36.29 | 45 | 37.24 |
बीएससी (BSc) | 38.41 | 35.24 | 31.76 | 33.62 | 47.37 | 34 | 30.34 |
पॉलीटेक्निक (Polytechnic) | 10.14 | 15.89 | 25.77 | 32.67 | 18.05 | 32 | 25.02 |
एमसीए (MCA) | 45 | 39.81 | 31.36 | 43.85 | 43.19 | 25 | 22.42 |
आईटीआई (ITI) | 44 | 40.90 | 42.22 | 29.46 | – | – | – |
महिलाएं ज्यादा काबिल (Men Vs Women Job ratio in India)
रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े बताते हैं कि भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं नौकरी के योग्य हैं। फिर भी महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को नौकरी के ज्यादा अवसर मिलते हैं। भारतीय कामगारों में करीब 64% प्रोफेशनल्स पुरुष हैं, जबकि महिलाएं सिर्फ 36% हैं।
सबसे ज्यादा 46% महिलाएं बैंकिंग और फाइनांशियल सेक्टर में हैं। इंटरनेट बिजनेस में महिलाओं की संख्या 39% है। वहीं, सबसे ज्यादा 79% पुरुष ऑटोमोटिव सेक्टर, 75% लॉजिस्टिक्स सेक्टर और 72% कोर एंड एनर्जी सेक्टर में हैं।
सबसे ज्यादा नौकरियां कहां मिलेंगी (Job Vacancy in 2021)
ISR 2021 के अनुसार वर्ष 2020 में हायरिंग (Hiring) में भारी गिरावट के बाद इस साल नौकरियों में दोगुनी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्ष 2019 में 15% हायरिंग का उद्देश्य था, जो 2020 में 10% रह गया। इस साल अब तक यह 19% हो चुका है। इस साल सबसे ज्यादा नौकरियां बैंकिंग एंड फाइनांशियल सेक्टर, सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, आईटी और इंटरनेट बिजनेस के क्षेत्र में निकलने की उम्मीद है।
यह रिपोर्ट यूएनडीपी (UNDP), एआईसीटीई (AICTE), एआईयू (AIU), सीआईआई (CII) और टैग्ड के साथ मिलकर व्हीबॉक्स (Wheebox) ने तैयार की है।