BRO Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 567
रेडियो मैकेनिक- 2 पद
ऑपरेटर कम्यूनिकेशन- 154 पद
ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट- 9 पद
व्हीकल मैकेनिक- 236 पद
MSW ड्रिलर- 11 पद
MSW मैसन- 149 पद
MSW पेंटर- 5 पद
MSW वेटर- 1 पद
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके अलावा भी सभी पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता दी गई है। डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।
इस लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें..
BRO Recruitment 2023 Notification
उम्र सीमा
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करना चाहता है उसकी आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 50 रुपये देने होंगे वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
सैलरी
चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।