ये एक सीलिंग फैन है। इसकी मोटर स्पीड 350 RPM मिलती है। साथ ही ये 30W पावर कंज्यूम करता है। इसमें पांच स्पीड नंबर दिए गए हैं। साथ ही इसे एल्यूमिनियम से बनाया गया है। इसमें 3 ब्लेड दिए गए हैं। इसका 3 किलोग्राम वजन है। कंपनी की तरफ से इस पंखे की 24 महीने की वारंटी दी जाती है। लेकिन इसके लिए आपको पक्का बिल संभालना जरूरी है। अगर बिल और वारंटी कार्ड नहीं मिलता है तो कंपनी की तरफ से सर्विस नहीं दी जाएगी।
कैसे करता है काम-
ये पंखा अन्य पंखों से काफ अलग है। क्योंकि इसका रिमोट ही सब चीजों को कंट्रोल करता है। रिमोट से ही पंखे की स्पीड कंट्रोल की जा सकती है। गर्मी लगने की स्थिति में बूस्ट मोड का इस्तेमाल किया ज सकता है। AC की तरह इस पंखे में भी टाइमर का ऑप्शन मिलता है। टाइमर सेट करने के बाद तय समय के अनुसार ये खुद ही बंद भी हो जाता है। इसमें LED कंट्रोल का भी ऑप्शन होता है। अगर आप आज इसे ऑर्डर करते हैं तो 3 दिनों में ये आपके पते पर डिलीवर हो जाएगा।