25 मिनट पहले
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब मीडिया में उनको लेकर एक नई बात सामने आ रही है, दरअसल कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत प्रेग्नेंट थीं और उन्हें मिसकैरेज से भी गुजरना पड़ा था। राखी ने एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर से बात करते हुए कहा है कि वो प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने ये बात बिग बॉस मराठी में बताई भी थी लेकिन उस समय सभी को उनकी ये बात मजाक लगी थी। किसी ने इस बात को सीरियस नहीं लिया था।
इसके अलावा राखी आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी करके काफी चर्चा में हैं। राखी का कहना है कि उन्होंने आदिल से शादी कर इस्लाम कबूल कर लिया है और अपना नाम फातिमा रख लिया है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने दी जानकारी
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि हमेशा खुश रहने वाली राखी भी काफी दर्द से गुजरी है, राखी ने अपनी मां की तबियत की जानकारी देते हुए अपने मिसकैरेज की दुखद खबर भी शेयर की थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है वो तो अब समय बताएगा।
धर्म परिवर्तन कर नाम फातिमा रखा
राखी सावंत ने 6 साल छोटे पेशे से एक बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी रचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शादी के अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। अब हाल ही में उन्हें बुरखे में स्पॉट किया गया है। राखी की शादी की जो फोटोज वायरल हुई थी उसमें भी उनके साथ एक मौलवी नजर आ रहा था। राखी की शादी को अब लव जिहाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

जब मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि लव जिहाद क्या होता है। राखी ने कहा,’ मुझे सिर्फ लव पता है और हम जात-पात को नहीं मानते हैं। इन्होंने (आदिल) मुझे कबूल किया है, मैंने इन्हें कुबूल किया है। हमारे बीच में धर्म नहीं हैं।’
मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे मदद
राखी सावंत की मां पहले कैंसर से पीड़ित थीं। कैंसर के बाद उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ और वो इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच राखी ने अपनी मां के बीमारी के बारे में बात की जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी ने बताया कि उनकी मां उन्हें पहचान भी नहीं रही हैं और होश में नहीं हैं।
साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। आगे बात करते हुए राखी कहती हैं, ‘मैं अंबानी जी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। उन्होंने हॉस्पिटल में लगने वाली फीस को कम करा दिया है।’

लाइम लाइट में रहना पसंद करती हैं राखी
राखी सावंत 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसके बाद से ही उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना में मौका मिला था। इसके बाद वो कई रियालिटी शोज में नजर आईं। राखी का स्वंयवर और नच बलिए में उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।

वो मीका सिंह के साथ किस कॉन्ट्रोवर्सी के समय भी सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा रिसेंट में वो बिग बॉस 15 में फिर से एक बार बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। बिग बॉस में अक्सर उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है।
