- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Air India Alcohal Service Policy; 22 Accused In 2002 Post Godhra Riots
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात की एक अदालत ने मंगलवार को 2002 के गोधरा दंगों के दौरान हत्या के मामले में सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है। 2002 में गुजरात दंगे के दौरान पंचमहल में देलोल हत्याकांड हुआ था, जहां 17 अल्पसंख्यक लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले में 22 लोगों का आरोपी बनाया गया था। बचाव पक्ष के वकील गोपालसिंह सोलंकी ने कहा कि जस्टिस हर्ष त्रिवेदी की बेंच ने सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया। इनमें 8 की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। वकील के मुताबिक, सेशन्स कोर्ट ने सबूत के अभाव में निर्दोष बताया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू आज देश को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद गणतंत्र दिवस पर उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन मुताबिक, संबोधन शाम 7 बजे से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा।
एअर इंडिया ने इन-फ्लाइट अल्कोहल सर्विस पॉलिसी में बदलाव किया, US के एसोसिएशन की भी मदद ली

एअर इंडिया ने बेहतर स्पष्टता के लिए मौजूदा इन-फ्लाइट अल्कोहल सर्विस पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। क्रू को नशे के संभावित मामलों को पहचानने और मैनेज करने में मदद करने के लिए यूएस नेशनल रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के ट्रैफिक लाइट सिस्टम को भी शामिल किया गया है।