- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Knife Attack Regional Train In Northern Germany| Meghalaya Election Congress Candidate List; Ahamadabad Railway Station Threaten
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
अहमदाबाद पुलिस को बम की धमकी वाला लेटर मिलने के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। लेटर में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन (कालूपुर रेलवे स्टेशन के रूप में पत्र में) और गीता मंदिर बस स्टैंड को उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद अहमदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, क्राइम ब्रांच की 8 टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
इससे पहले बुधवार को मणिपुर में IED ब्लास्ट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक 49 साल की महिला भी शामिल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, धमाका शाम 5.30 बजे उकरुल शहर में हुआ। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
कांग्रेस ने आगामी मेघालय चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मेघालय में 60 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव 27 फरवरी को होना है। नतीजे 2 मार्च को आएंगे। चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।


बता दें मेघालय में 2018 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उसके बावजूद भाजपा ने NPP के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। पिछले चुनाव में को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थी, जबकि NPP को 19 और अन्य को 18 सीटें मिली थीं।
रियूजेबल रॉकेट का परीक्षण 28 को, सैटेलाइट लॉन्चिंग सस्ती हाेगी

इसरो 28 जनवरी को रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLB) दोबारा इस्तेमाल होने लायक रॉकेट का परीक्षण करेगा। परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में होगा। इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने बताया कि RLB को हेलीकॉप्टर से 5 KM ऊंचाई पर ले जाकर उड़ते हुए छोड़ा जाएगा। दो पंखों के साथ हवाई जहाज की शक्ल वाला का यह रॉकेट हवा में तैरता हुआ रनवे को नेवीगेट करेगा और ऑटो-मोड में रनवे पर किसी हवाई जहाज की तरह लैंड हो जाएगा।
सोमनाथ ने कहा कि RLB-ओर मिशन के पहले सफल परीक्षण जरूरी है। RLB-ओर मिशन के जरिए सैटेलाइट अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने के बाद रॉकेट वापस आएगा और दोबारा इस्तेमाल हो सकेगा। इससे सैटेलाइट लांचिंग की लागत 40% तक कम होगी। साथ ही अंतरिक्ष में कबाड़ नहीं बढ़ेगा।
अभी इसरो PSLV या GSLV से लॉन्चिंग करता है, लेकिन रॉकेट अंतरिक्ष में रह जाते हैं। RLB को पहले अंतरिक्ष में जाकर समुद्र में लौटने के हिसाब से डिजाइन किया गया था। अब लैंडिंग गियर, पैराशूट, रडार एल्टीमीटर जैसे डिवाइस लगाए हैं ताकि रनवे पर लैंड हो सके।
जर्मनी में चलती ट्रेन में शख्स ने चाकू से हमला किया, 2 की मौत, 5 घायल

जर्मनी में बुधवार को चलती ट्रेन में एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से वार कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक ट्रेन हैमबर्ग शहर से कील जा रही थी। संदिग्ध को ब्रोक्सटेड्ट शहर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद हैमबर्ग और कील के बीच की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।