- कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.62 लाख लोगों की जान गई, 73.33 लाख ठीक हुए
- अमेरिका में सबसे ज्यादा 32.91 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 36 हजार 671 मौतें
दैनिक भास्कर
Jul 11, 2020, 11:56 AM IST
वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 25 लाख 4 हजार 363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 72 लाख 92 हजार 131 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 59 हजार 585 की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन ने शुक्रवार को 75 देशों से लोगों के आने की इजाजत दे दी है। ब्रिटेन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इन देशों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिका शामिल नहीं है। यात्रा नियमों में जिन देशों को राहत दी गई है वहां से आने वाले लोगों को अब 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी।
फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौतें हुई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया है। हालांकि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अस्पाल और आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। फिलहाल यहां पर 7 हजार 62 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 496 आईसीयू में हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 32,91,786 | 1,36,671 | 14,60,495 |
ब्राजील | 18,04,338 | 70,524 | 12,13,512 |
भारत | 8,22,603 | 22,144 | 5,16,206 |
रूस | 7,13,936 | 11,017 | 489,068 |
पेरू |
31,6,448 |
11,314 | 2,07,802 |
स्पेन | 3,00,988 | 28,403 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,09,274 | 6,781 | 2,78,053 |
ब्रिटेन | 2,88,133 | 44,650 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,82,283 | 33,526 | 1,72,230 |
ईरान | 2,52,720 | 12,447 | 2,15,015 |
अमेरिका: लगातार तीसरे दिन भी 60 हजार से ज्यादा मामले
अमेरिका में संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी यहां 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। यहां सबसे ज्यादा 4 लाख 26 हजार16 मामले न्यूयॉक से सामने आए हैं। देश के 50 में से 28 राज्यों में बीते हफ्ते की तुलना में संक्रमण के मामले बढे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन में दी गई छूट वापस ली है।
पाकिस्तान: संक्रमितों की संख्या इटली से ज्यादा
संक्रमितों के मामले में पाकिस्तान ने इटली को पीछे छोड़ दिया हैं। 2 लाख 43 हजार 599 पॉजिटिव केस के साथ यह दुनिया में 11 वें पायदान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 2 हजार 751 नए मामले सामने आए। अब तक यहां 5058 लोगों की जान गई हैं।

फ्रांस: बेरोजगार हुए लोगों के लिए योजना में धोखाधड़ी
फ्रांस में महामारी से बेरोजगार हुए लोगों के लिए शुरू योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां सरकार ने यह योजना रेस्तरां, स्कूल और बिजनेस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू की है। इसके तहत बेरोजगार कर्मचारियों को सब्सिडी दी जाती है। पेरिस के प्रॉसक्यूटर ऑफिस ने शुक्रवार को बताया कि कुछ अपराधियों ने इसका गलत इस्तेमाल किया। योजना के तहत दो मिलियन यूरो (करीब 17 करोड़) रुपए निकाले गए, जो बेरोजगार लोगों तक नहीं पहुंचे। अब इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

चीन: विदेश मंत्रालय ने कहा- हम संक्रमण रोकने में डब्ल्यूएचओ के साथ
चीन ने डब्ल्यूएचओ से अपने संबंधों को लेकर अमेरिका की टिप्पणी को बेबुनियाद बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा चीन संक्रमण रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर काम कर रहा है। एक बड़ा और जिम्मेदार देश होने के नाते दुनिया हम ऐसा कर रहे हैं। अमेरिका पहले ही डब्ल्यूएचओ से अलग हो चुका है। ऐसे में इसे चीन और डब्ल्यूएचओ के संबंधों पर टिप्पणी करने का हक नहीं है।
बोलिविया: सिनेट की अध्यक्ष संक्रमित
बोलिविया में सीनेट की अध्यक्ष मोनिका एवा कोपा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। महामारी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और कुछ समय तक आइसोलेट रहूंगी। मेरी हालत स्थिर है और अपना काम करती रहूंगी।’’ बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन एनेज शावेज, स्वास्थ्य मंत्री, सेंट्रल बैंक के प्रमुख और राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज जारी है।