लंदन2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड के प्रिंस हैरी ने कहा है कि उन्होंने अपनी किताब ‘स्पेयर’ में बहुत सारी बातों का जिक्र नहीं किया है। क्योंकि उन्हें डर था कि इन राजों के छप जाने के बाद पिता किंग चार्ल्स और भाई विलियम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। प्रिंस हैरी ने टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरे और भाई के बीच में कई बातें हुईं। मेरे पिता के साथ भी कई बातें हुईं। लेकिन मैं नहीं चाहता कि दुनिया इन सारी बातों को जाने इसलिए किताब में इन बातों को जगह नहीं दी।

प्रिंस हैरी की किताब इंग्लैंड के बुक स्टोर्स पर आधे दाम में बिक रही है।
दूसरी किताब भी लिखी जा सकती है
प्रिंस हैरी ने बताया- मैंने 800 पेज की किताब लिखी थी। लेकिन बाद में उससे बहुत सारी बातें हटाई गईं जिसके बाद किताब में सिर्फ 400 पेज बचे। किताब को छोटा करना बहुत मुश्किल था। लेकिन मेरे पास अभी भी इतनी सारी बातें हैं कि एक दूसरी किताब लिखी जा सकती है।

प्रिंस हैरी ने कहा कि किताब को छोटा करने में बहुत मुश्किलें आईं।
परिवार से माफी मांगने को कहा
प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से उनकी पत्नी मेगन मर्केल से माफी मांगने के लिए कहा है। डेली मेल के मुताबिक उन्होंने अपने परिवार से कहा- आपको पता है कि आपने क्या किया है और अब मैं भी जानता हूं कि आपने ऐसा क्यों किया। अब आप पकड़े गए हैं इसलिए माफी मांग लीजिए। हालांकि प्रिंस ने यह नहीं बताया कि वे अपने परिवार को मेगन से माफी मांगने के लिए क्यों कह रहे हैं।

प्रिंस हैरी ने कहा कि उन्हें बड़े भाई विलियम के बच्चों की चिंता होती है।
भाई के बच्चों की होती है चिंता
प्रिंस हैरी ने टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें बड़े भाई विलियम के बच्चों की चिंता होती है। उन्हें लगता है कि विलियम के 3 बच्चों में से 1 बच्चे का बड़ा होने पर उनके जैसा हाल हो जाएगा। इसलिए वे दूरदर्शी और रणनीतिक सोच के जरिए चीजों को सही करना चाहते हैं।
वे कहते हैं कि ये राजशाही सिस्टम को गिराने की कोशिश नहीं है। बस उन बच्चों को बचाने की कोशिश है। लेकिन बड़े भाई विलियम ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि उनके बच्चे हैरी की जिम्मेदारी नहीं हैं।
ये खबरें भी पढ़ें…
प्रिंस हैरी की आत्मकथा ने तोड़े बिक्री के रिकॉर्ड:ब्रिटेन में पहले दिन 4 लाख कॉपियां बिकीं, किताब में शाही परिवार के अनसुने किस्से

प्रिंस हैरी की आत्मकथा ‘स्पेयर’ ब्रिटेन में सबसे तेजी से बिकने वाली नॉन-फिक्शन बुक बन गई। 10 जनवरी को रिलीज के पहले दिन ही इसकी 4 लाख कॉपियां बिक गईं थीं। इनमें प्रिंटेड बुक्स के अलावा ई-बुक और ऑडियो बुक भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
प्रिंस हैरी पर बड़े भाई विलियम ने किया था हमला: कॉलर पकड़ कर जमीन पर पटक दिया था, हैरी ने अपनी किताब में किया खुलासा

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने आत्मकथा स्पेयर में खुलासा किया कि बड़े भाई प्रिंस विलियम ने उनपर हमला किया था। 2019 में एक बहस के दौरान विलियम ने उनका कॉलर पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। इससे हैरी कुत्ते के खाने के लिए रखे एक कटोरे पर गिर गए। पूरी खबर पढ़ें …
प्रिंस हैरी की किताब के खुलासे:मां के मरने पर पिता चार्ल्स ने गले नहीं लगाया, भाई विलियम ने पहचानने से इनकार कर दिया था

प्रिंस हैरी ने स्पेयर में बताया कि जब प्रिंसेस डायना यानी उनकी मां की मौत हुई तो किंग चार्ल्स ने उन्हें गले तक नहीं लगाया। चार्ल्स ने सोते हुए प्रिंस हैरी को उठाया और कहा उनकी मां का एक्सीडेंट हुआ है। हैरी ने किताब में खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार 17 साल की उम्र में ड्रग्स लिए थे। पूरी खबर पढ़ें …