10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैसिंडा 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले महीने इस्तीफा दे देंगी। जैसिंडा 7 फरवरी को लेबर पार्टी की प्रमुख का पद भी छोड़ेंगी। जेसिंडा ने अपने 6 साल के कार्यकाल को काफी चुनौतीभरा बताया।
इस्तीफे का ऐलान करते हुए जैसिंडा बोलीं- अब वक्त आ गया है। मेरे पास अब इतनी हिम्मत नहीं है कि 4 साल और नेतृत्व करूं। न्यूजीलैंड में अक्टूबर 2023 में चुनाव होने हैं। जैसिंडा ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी।
इस्तीफे की कोई सीक्रेट वजह नहीं, मैं भी इंसान- जैसिंडा
जैसिंडा बोलीं, ” मैं इसलिए नहीं जा रही कि मुझे लगता है हम अगला इलेक्शन नहीं जीत सकते। मैं इसलिए जा रही हूं क्योंकि मुझे भरोसा है, हम जीत सकते हैं और हम जीतेंगे। मेरा इस्तीफा 7 फरवरी के बाद लागू हो जाएगा। इस्तीफे के पीछे कोई सीक्रेट नहीं है। मैं भी इंसान हूं। मैं जितना कर सकती थी, उतना किया। जितने समय तक कर सकती थी, किया। और अब वक्त आ गया है कि मैं इस्तीफा दे दूं।”
22 जनवरी को चुना जाएगा नया लीडर
लेबर पार्टी अपना नया लीडर 22 जनवरी को चुनेगी। डिप्टी प्राइम मिनिस्टर ग्रांट रॉबर्टसन ने कहा कि वे पार्टी प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करेंगे। जैसिंडा अर्डर्न 42 साल की हैं। वो 2017 में 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थीं। तब से लेकर अब तक कई संकटों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए कारण वह बहुत लोकप्रिय हुईं।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…