वॉशिंगटन15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में हुई फायरिंग में 2 छात्रों की मौत हो गई। घटना में एक स्कूल टीचर भी घायल हुआ है। एजेंसी के मुताबिक, डेस मोइनेस के स्कूल में कार्यक्रम ‘स्टार्ट्स राइट हियर’ के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के करीब 20 मिनट बाद एक कार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
कैलिफोर्निया की शूटिंग में 11 लोग मारे गए
बता दें अमेरिका में दो दिन में ये दूसरी घटना है। इससे पहले कैलिफोर्निया में 21-22 जनवरी की दरमियानी रात मास शूटिंग की घटना हुई। यहां मोंटेरी पार्क इलाके में स्थित एक डांस हॉल में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था।
तभी एक हमलावर ने यहां आंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 5 महिलाएं थीं।